केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने पाटन के अरसनारा में कुष्ठ मरीजों से की मुलाकात
दुर्ग। राज्य के 6 जिलों में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गुणवत्ता को जांचने को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम सम्बंधित जिलों का दौरा कर रही है यह टीम 11 से 26 फरवरी तक स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गुणवत्ता की जांच करेगी। इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा डायरेक्टर आॅफ हेल्थ सर्विसेज छत्तीसगढ़ को पत्र जारी कर सूचित भी किया गया है।
इसी क्रम में आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में कुष्ठ खोज अभियान के तहत 53 नए मरीज मिलने के बेहतर सर्वे कार्य को टीम द्वारा जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने कुष्ठ मरीजों से मुलाकात भी की। टीम का नेृतत्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिजनल डायरेक्टर डॉ लीना बंद्वोपध्याय ने किया 7 जिले में भ्रमण के दौरान टीम ने जिले के सीएमएचओ डॉं.गंभीर सिंह ठाकुर, जिला कुष्ठ/टीबी/एड्स अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला, ज्वांइट डायरेक्टर डॉ. प्रशांत श्रीवास्त, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के डॉ. आशीष शर्मा, पाटन के एनएमए बीएल साहू, अजय रावत, सीएल मैत्री, जाकीर खान, बीईटीओ सीएल वर्मा से भी मुलाकात की। कुष्ठ मुक्त अभियान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिजनल डायरेक्टर ने कुष्ठ की रिपोर्टिंग का जायजा लिया और ब्लॉक के अरसनारा गांव में कुष्ठ के दो नए मरीजों से मुलाकात कर दवाईयों के सेवन के बारे में जानकारी भी हासिल की। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को भी जांचा गया।
स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गुणवत्ता जांचने को तीन लोगों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है जिसमें रीजनल डायरेक्टर डॉ लीना बंधोपाध्याय, कंसल्टेंट डॉ कृष्णमूर्ति काम्बले, डिप्टी डायरेक्टर डॉ चैतन्य निगम शामिल हैं। इन्हीं लोगों के नेत्रत्व में केंद्रीय टीम स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गुणवत्ता जांचने को जिलों के अस्पतालों का दौरा कर रही है।

पाठको की राय